Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: नाबालिक लड़की को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला वाँछित चढ़ा पुलिस के हत्थे।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के कुशल नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-61/2026 धारा 69/87/ 137(2) /351(3) बीएनएस 5JL/6 पाक्सो एक्ट में नामित वांछित अभियुक्त अनुराग राजभर पुत्र सुखराम राजभर निवासी अहिरोपरशुरामपुर थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन खेतासराय से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।