Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​निषाद जयन्ती पर अब्बोपुर में स्थापित हुई निषादराज की प्रतिमा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अब्बोपुर में रविवार को महाराज गुहाराज निषाद एवं महर्षि कश्यप जयन्ती पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अब्बोपुर तिराहे पर निषादराज की प्रतिमा स्थापित कर उसका अनावरण प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिमा अनावरण के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम स्थल पर डीजे की धुन पर लोग झूमते दिखाई दिए और पूरे क्षेत्र में जयन्ती का उल्लास छाया रहा।अनावरण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि महाराज निषाद का जीवन संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने से अपील किया कि वे निषाद राज के पदचिन्हों पर चलकर सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करें।इस अवसर पर अजय सिंह, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), शांतिभूषण मिश्र, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, डॉ. रामसूरत बिन्द, त्रिलोकी नाथ बिन्द, सभासद सोनू बिन्द, मिन्ता बिन्द, लखनदर बिन्द, डॉ. इंद्रजीत बिन्द आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक और संचालक भाजपा नेता राम अवतार बिन्द में आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।