Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:शाहगंज पुलिस ने 01 शातिर गोतस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से नाजायज तमंचा, कारतूस बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के कुशल पर्वेक्षण व मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शुक्रवार को समय  00:04 बजे रात्रि में सबरहद से बारादरी जाने वाले मार्ग पर शमशान घाट के पास से एक शातिर गोतस्कर अभियुक्त को एक  नाजायज तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 177/2026 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट बनाम मो. आलम पुत्र मो. इस्लाम निवासी बकूची थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।