Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिंगरामऊ, जौनपुर। क्षेत्र के बहरीपुर गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गुड्डू खान की 22 वर्षीय पत्नी इरम उर्फ रानी घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थी। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी सास ऊपर देखने पहुंची।दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया। दरवाजा खोलने पर विवाहिता दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली।घटना की सूचना मिलते ही घर में शोक छा गया। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर सास-ससुर और उसकी दो वर्षीय बेटी ही मौजूद थे।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।