इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-176/2026 धारा-103(1)/3(5) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.दीपक भार्गव पुत्र व्यासमुनि निवासी ग्राम हरिद्वारी थाना बरसठी जनपद जौनपुर,2.अभिषेक गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी ग्राम हरिद्वारी थाना बरसठी जनपद जौनपुर,3.अखिलेश गौतम उर्फ मंजय पुत्र फूलचन्द्र गौतम निवासी ग्राम कोहड़ा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर,4.अमन उर्फ रेड्डी पुत्र राजेश गौतम निवासी ग्राम हरिद्वारी थाना बरसठी जनपद जौनपुर, 18 वर्ष,5.नन्द किशोर उर्फ नन्दू पुत्र स्व0 मातादीन निवासी ग्राम हरिद्वारी थाना बरसठी जनपद जौनपुर तथा 01 बाल अपचारी को मुखविर खास की सूचना पर बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।