Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Banda:संकट मोचन मन्दिर में प्रेमी युगल ने रचायी शादी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बांदा। विवाह की पारंपरिक रस्मों और शोर-शराबे से दूर एक प्रेमी युगल ने सादगीपूर्ण तरीके से वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। जनपद बांदा के आहार गांव निवासी प्रेमी युगल ने बड़े मंगलवार पर 2 जून को शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में पहुंचकर विवाह रचा लिया। मंदिर परिसर में पुजारी की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार दोनों परिवार इस विवाह के लिए सहमत थे। हालांकि शादी के समय मंदिर में मुख्य रूप से लड़के पक्ष के लोग ही मौजूद रहे। विवाह समारोह बेहद सादगीपूर्ण रहा जिसमें न बारात निकली और न ही बैंड-बाजे की धुन सुनाई दी। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु, पुजारी और लड़के पक्ष के परिजन इस विवाह के साक्षी बने। सभी ने नवविवाहित जोड़े को सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। बड़े मंगलवार के शुभ दिन संपन्न हुई यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। प्रेम और आपसी सहमति के इस रिश्ते को मंदिर में धार्मिक रीति से संपन्न कर दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की।