इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव की यादव बस्ती में सोमवार रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर से लाखों के सोने चांदी के जेवर व नकदी उठा ले गये। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिव कुमार यादव उर्फ हरशू ने बताया कि सोमवार की रात नित्य की भांति उनके घर की महिलाएं व बच्चे घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बरामदे में सोई थी। मैं भी बाहर द्वार पर चारपाई लगाकर सोया था। रात करीब 12 बजे घर महिलाओं की रोने की आवाज सुनकर नींद खुली तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। बताया गया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर घर में रखे शादीशुदा बहन सीमा के सोने के एक हार, सोने की चैन, अंगूठी, मांगटीका, पायल व 20 हजार नकदी व पत्नी के सोने चांदी के जेवर और मेरे 50 हजार नकदी उठा के गये। सूचना मिलने पर रात में ही पर 112 व सिकरारा थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई। पीड़ित थाने पहुँचकर चोरी की तहरीर दिये जिस पर पुलिस तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई है।