Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:खुटहन पुलिस ने गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर रील/पोस्ट करने वाले 01 अराजकतत्व को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खुटहन, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ''ऑपरेशन वज्रपात'' के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खुटहन नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां रंगबाजी, मनबढई, हिंसक, भारी आक्रमक पोस्ट करने भड़काऊ व रंगदारी से सम्बन्धित विडियो व झगड़ालू गैंग बनाकर भय एवं आतंक का माहौल पैदा करनेवाले 01अराजक तत्व प्रभाकर गौतम पुत्र चिखुरी गौतम भागमलपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा-170/126/135 बी.एन.एस में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।