Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट मोहल्ले में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतक की पहचान वासु सेठ उर्फ रमन (26) पुत्र महेश सेठ निवासी हनुमान घाट, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व भदोही जिले के नवघन ऊज गांव में हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।परिजनों के अनुसार, युवक लंबे समय से पारिवारिक विवादों को लेकर मानसिक तनाव में था। वायरल वीडियो में वह भावुक अवस्था में अपनी पत्नी तथा ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।युवक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। मासूम बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।