Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सिकरारा पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिकरारा , जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चालाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को मा. न्यायालय एसीजेएम द्वितीय जौनपुर द्वारा जारी मु.न. 878/2021 धारा 323/427 भा.द.वि. से सम्बन्धित वारण्टी दशरथ पुत्र रघुनाथ निवासी भुईला थाना सिकरारा जौनपुर को उसके घर भुईला से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।