Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:खुटहन पुलिस ने धारा 326(जी), 325 बीएनएस से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खुटहन, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में सोमवार को वादिनी द्वारा तहरीर दिया गया कि गाँव के ही दुर्गेश तिवारी पुत्र स्व. हौसिला प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम शेरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा रंजिशवश प्रार्थिनी के रिहायशी छप्पर मे चोरी से आग लगाकर भागने जिससे प्रार्थिनी की  बुलेट गाड़ी, दो साइकिल, चारपाई, बिस्तर व कपडा, गेहु, चावल व उसी झप्पर से गाय भी आग के कारण झुलस जाने के सम्बंध में दाखिल किये कि दाखिला प्रा. पत्र के आधार मु.अ.स.-154/2026 धारा-326(छ) /325 बीएनएस बनाम दुर्गेश तिवारी पुत्र स्व. हौसिला प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम शेरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मंगलवार को मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त दुर्गेश तिवारी को घर से कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया गया।