इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ''ऑपरेशन वज्रपात'' के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया पर रंगबाजी व आपत्तिजनक पोस्ट करने से सम्बन्धित विडियो बनाकर समाज में भय एवं अशांति का माहौल पैदा करने वाले 03 अराजकतत्व आयुष मिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम रामगढ़ (गोगावल) थाना मीरगंज जनपद जौनपुर,अनुराग मोदनवाल पुत्र सत्यप्रकाश मोदनवाल निवासी ग्राम बरांवा थाना मीरगंज जनपद जौनपुर, दुर्गेश बिन्द पुत्र रामबली बिन्द निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी.एन.एस में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।