इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में उ.नि. मु.इस्लाम मय हमराह कर्म.गण के साथ चेकिंग के दौरान सिधवन दूध कारखाना ग्राम मई पाही मुड़ने वाले तिराहे से टाप-10 अपराधी/हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव पुत्र महादेव यादव निवासी मई थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ बुधवार की रात को पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।