Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान राजकीय कार्य में बाधा एवं पथराव करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पथराव करने के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 नामजद अभियुक्त रविशंकर सोनकर उर्फ राजू पुत्र बांकेलाल सोनकर, निवासी शेखजादा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।,भुवाल सोनकर पुत्र स्व. बुझावन सोनकर, मूल निवासी बंजारेपुर, थाना गौराबादशाहपुर, हाल पता दलालटोला, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।,मनीष सोनकर पुत्र भुवाल सोनकर, मूल निवासी बंजारेपुर, थाना गौराबादशाहपुर, हाल पता दलालटोला, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।,विशाल सोनकर पुत्र प्रमोद सोनकर, निवासी नरहन, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।,कमलेश कुमार सोनकर पुत्र स्व. प्यारेलाल सोनकर, निवासी सरायबीरु, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को नायब तहसीलदार पेसारा, केराकत विवेक श्रीवास्तव द्वारा थाना केराकत पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लुलुर चाट भण्डार के सामने नाली से अतिक्रमण हटाते समय कुछ व्यक्तियों द्वारा राजस्व एवं प्रशासनिक टीम पर पथराव किया गया। घटना में जेसीबी मशीन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, चालक के साथ मारपीट की गई तथा नायब तहसीलदार के सिर में चोट आई। पथराव के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना केराकत पर मु.अ.सं. 282/2026 धारा 191(2), 115, 121(1), 125, 132, 324(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान थाना केराकत पुलिस द्वारा दबिश देकर निम्नलिखित वांछित अभियुक्तों को ब्लॉक केराकत के पास सरायबीरु से सरकी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।