इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरायख्वाजा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मेहरावा से संदहा जाने वाले रोड के किनारे एक लिप्टीस की बाग के पास से अभियुक्त अरबाज पुत्र अमानउल्ला उर्फ चून्नू निवासी सैफपुर उर्फ जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक 0.315 बोर देशी तमन्चा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं.-412/26 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।