Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:लाइनबाजार पुलिस ने ए.टी.एम. कार्ड चोरी कर पैसा निकालने वाले 01अभि. को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

> कब्जे से चोरी किया हुआ 85000 रु. बरामद।

लाइनबाजार, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, थाना लाइन बाजार जौनपुर के मार्गदर्शन मे थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर ए.टी.एम. कार्ड चोरी कर फ्राड कर पैसा निकालने के सम्बंध में पंजीकृत मु.अ.सं.– 296/2026 धारा-303(2)/319(2)/318(4)/317(2) B.N.S.   थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सर्वेश पाल पुत्र राममूरत पाल निवासी- अमावा कलां थाना- सरपतहा, जनपद-जौनपुर हाल पता-राज कालोनी सिविल लाईन थाना लाईनबाजार जौनपुर उम्र करीब 39 वर्ष को मंगलवार को गिरफ्तार कर , कब्जे से चोरी किया हुआ 85000 रु. बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।