इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को थाना रामपुर पुलिस द्वारा मा. न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट के अनुपालन में दो वारन्टी मौजीराम उर्फ गणेश दत्त पुत्र दुक्खीराम ग्राम खेमापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर,रमेश कुमार पुत्र रामजीत चौहान निवासी ग्राम चौहान बस्ती रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को नियमानुसार दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।