Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: पुलिस ने 01अभि.को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुरेरी,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा रविवार को छेरहटी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त चन्दन कोल पुत्र कन्डे कोल निवासी ग्राम कोरट, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सुरेरी पर मु.अ.सं. 115/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।