Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बदलापुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बदलापुर के कुशल नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-417/2026, धारा 69/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मिथुन उर्फ लाला पुत्र ओमप्रकाश जायसवार, निवासी तियरा बैदकापूरा, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बटाऊबीर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया गया।