Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: गौराबादशाहपुर पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष केराकत के कुशल नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 239/2026 धारा 305(क) बी.एन.एस. से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभि.गण पवन उपाध्याय पुत्र ब्रम्हदेव उपाध्याय  ग्राम विथार थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर, अरुण यादव पुत्र गुलाब यादव ग्राम गौराबादशाहपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को शनिवार को मुखबीर की सूचना पर बिथार तिराहे से लिलहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अदद डिब्बे में सफेद धातु के गहने व पैसे बरामद कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।