Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:जीप व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, एक रेफर।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर बुधवार दोपहर जमदहां ईदगाह के पास जीप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में जीप सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि दोनों वाहनों में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप चालक अशोक यादव जैगहां से सवारी लेकर खेतासराय की ओर जा रहे थे। वहीं स्कॉर्पियो चालक गब्बर शाहगंज से सवारी छोड़कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान जमदहां ईदगाह के पास मोड़ पर दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई जीप में पांच लोग सवार थे जिसमें सीतला देवी पत्नी फिरतु (60) निवासी जेठहरी,मार्टीनगंज जो खेतासराय क्षेत्र के रानीमऊ जा रही थीं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं रीना राजभर पत्नी मुकेश (38) निवासी करुई थाना दीदारगंज भी गंभीर रूप से घायल हुईं जिनका उपचार खेतासराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्कॉर्पियो में 3 लोग सवार बताए गए हैं जिन्हें मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।