इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कब्जे से 05 देशी पिस्टल व 07 अवैध तंमचा व 02 चोरी की मोटरसाईकल बरामद
मछलीशहर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में तथा थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग व देखभाल क्षेत्र, अपराध एवं अपराधियो के दौरान ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास से दो मोटरसाईकल पर सवार तीन अभियुक्तगण को पकड़ा गया । पकड़े गये अभियुक्तगण शिव प्रकाश मिश्रा पुत्र राम समुझ मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा , प्रियांशु शुक्ला पुत्र धर्मेन्द्र शुक्ला के कब्जे से 05 अदद अवैध देशी पिस्टल व 07 अदद अवैध तंमचा व 02 अदद चोरी की मोटरसाईकल बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-280/26 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25, 5/25 व 25(8) आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।अभियुक्तगण अन्तर्जनपदीय अवैध असलहो के तस्कर है जो जनपद प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जनपदो मे अवैध असलहो का तस्करी कर धनार्जन कर रहे है जिसका मुख्य सरगना सुनील दूबे पुत्र रामसिरोमणि दूबे निवासी हरसड़ हलिया, थाना लालगंज मिर्जापुर है जिसकी तलाश जारी है।