इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे थाना मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व में उ.नि.संजय सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-312/2026 धारा 109(1)/191(2) /115(2) /352/351(3) /126(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त धीरज यादव पुत्र केशव प्रसाद यादव निवासी वारीगांव (मछुहरा), थाना बरसठी, जनपद जौनपुर, हालपता सरायरैचन्दा, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को शुक्रवार को तरहटी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद रॉड बरामद की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया गया।