इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 316/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109(1)स 333, 352, 351(3), 324(4) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण अंजनी मिश्रा पुत्र स्व. सुबाष चन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासीगण ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना खुटहन जौनपुर को फतेहगढ़ रोड से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।