इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन समग्र" के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु.अ.सं.-325/2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 352, 352(3), 329(4), 338 बीएनएस में नामजद अभियुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व. ज्वाला प्रसाद गुप्ता निवासी हुसैनगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, सिद्धार्थ गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी हुसैनगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।