Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: तेजीबाजार पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 गौ-तस्कर घायल/ गिरफ्तार, कब्जे से 04 गौ-वंश, अवैध असलहा कारतूस, गौतस्करी में प्रयुक्त पिकअप व मोटरसाइकिल बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

श्री कुवंर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व सम्यक चौधरी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में शुक्रवार की रात्रि में थानाध्यक्ष तेजीबाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त व वांछित अपराधियों की धरपकड़ में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौ-तस्कर एक पिकअप वाहन पर गौ-वंश लादकर हैदरपुर की ओर से जौनपुर की तरफ जाने वाले हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष तेजीबाजार मय फोर्स द्वारा मखदूमपुर तिराहा के पास आड़ लेकर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात हैदरपुर की ओर से बिना नंबर की एक संदिग्ध सफेद पिकअप और उसके पीछे एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, पुलिस टीम को देखकर पिकअप चालक ने हड़बड़ाहट में गाड़ी को ग्राम पूरामोहब्बत के पास मखदूमपुर की ओर मोड़ा, जिससे पिकअप असंतुलित होकर किनारे खड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम को नजदीक आते देख मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अपराधी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दिया। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष तेजीबाजार द्वारा फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, अन्य सह अभियुक्तगण रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटू पुत्र सर्फुद्दीन (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा घायल गौ तस्कर को तत्काल जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 232/2026 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/5A/8 गो. नि. अधि. व 11 पशु क्रूरता अधि. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तेजीबाजार जौनपुर पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।