इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय जौनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को महापुरुषों की सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय विवेक सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।