Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:ऐतिहासिक भरत मिलाप धूमधाम से हुआ सम्पन्न।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

जौनपुर।जौनपुर नगर में पंडित जी का ऐतिहासिक भरत मिलाप धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिसके बाबत जहां पूरे जनपद में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैम्प लगाकर लागों का स्वागत करते हुये पुरस्कृत किया, वहीं जब लागें ओलन्दगंज तिराहा के आगे पहुँचीं तो मां अष्टभुजी पूजा सेवा समिति ने प्रसाद एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया। उक्त अवसर पर भक्तों को आलू दम, चना, पानी आदि वितरित किया गया। इसके बाद प्रत्येक लागों को एक—एक करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष अजय पुष्पकार, महासचिव नीरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, संगठन सचिव रोहन जायसवाल, सचिव प्रिंस साहू, कार्यक्रम संयोजक पार्थ मिश्रा, व्यवस्थापक गोलू कुमार, राज साहू, सदस्य राज मौर्य, अमित मोदनवाल, शिवम सेठ, सूर्यांश मिश्रा, अभिषेक अग्रहरी, आयुष जायसवाल, मनीष शर्मा, चन्दू सोनकर, अमरजीत, इमरान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पाध्यक्ष शिवा गुप्ता ने किया।