Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: रामपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय हमराह के मार्गदर्शन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-204/2026 धारा 191(2),109(1), 115(2),351(3),352 बी.एन.एस से संबंधित अभियुक्तगण  मुलायम यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव निवासी औरा कोटि थाना रामपुर जनपद जौनपुर, यश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी औरा कोटि थाना रामपुर जौनपुर को रविवार को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।