इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कोतवाली, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 0259/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2) बीएनएस से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त सुमित गौड़ व अरुण बिंद को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण— दिनांक 21.10.2026 को वादिनी माधुरी पत्नी राजेश बिंद, निवासी कालीकूती, जौनपुर द्वारा तहरीर दी गई कि रात्रि में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय नगर पालिका परिषद के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पति राजेश बिंद के साथ मारपीट की गई तथा चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 0259/2026,धारा 109(1),191(2), 115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी।