Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:शाहगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से नाजायज गांजा बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को अभियुक्त बहादुर पुत्र स्व. धर्मराज उर्फ धर्मु निवासी ताखा पश्चिम, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु.अ.सं. 382/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।