इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कब्जे से एक मोटर पम्प समरसेबुल ट्यूबेल, दो बैटरी, केबल तार काला 25 मीटर बरामद।
रामपुर,जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-217/26 धारा-303(2) बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर से संबंधित अभियुक्तगण शुभम यादव पुत्र अरूण कुमार यादव, नागेन्द्र पाल पुत्र कृपाशंकर पाल समस्त निवासीगण ग्राम शिवगढ़ पचौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मोटर पम्प समरसेबुल ट्यूबेल, दो बैटरी, केबल तार काला 25 मीटर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।