Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:72 मोबाइल गुमशुदा की हुई सुपुर्दगी: सुनील गौड़

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्म व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी प्रभात सिह के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष सुनील गोंड थाना जीआरपी जौनपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम एव सर्विलास टीम की मदद से रेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों की मोबाइल जो गुम या चोरी हो गयी थी, के द्वारा विभिन्न तिथियों में थाना जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। कुल 72 मोबाइल को बरामद करके आये 26 यात्रीगण/मोबाइल धारक़ जो विभिन्न जनपद/प्रान्त के हैं, को मोबाइल प्रदान किया गया। मोबाइल पाकर यात्रीगण/मोबाइल धारक काफी प्रसन्न दिखे जो थाना जीआरपी जौनपुर टीम की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया।वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्री गौड़ ने बताया कि बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 16 लाख रूपये हैं। सुपुर्दगी के बाद अन्य शेष बचे मोबाइल को जल्द से जल्द मोबाइल धारक को सुपुर्द करा दिया जाएगा। बरामदगी टीम में राजकीय रेलवे पुलिस जौनपुर थानाध्यक्ष सुनील गोंड़, उ.नि. हरकेश प्रभारी चौकी शाहगज जीआरपी, उ.नि. शिवपूजन यादव चौकी प्रभारी जफराबाद जीआरपी, उ.नि. रवीन्द्र पटेल चौकी प्रभारी सिटी जीआरपी, उ.नि.रोहित राज यादव क्यूआरटी प्रभारी थाना जीआरपी, उ.नि. गिरीश मिश्रा थाना जीआरपी, उ.नि. अर्पित शर्मा प्रभारी सर्विलास सेल जीआरपी अनु. प्रयागराज, हे.का. दरोगा बाबू सोनकर जीआरपी, का. राम प्रवेश कुमार क्यूआरटी टीम जीआरपी, हे.का. रजनीकान्त क्यूआरटी टीम थाना जीआरपी शामिल रहे।