इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
नेवढ़िया,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वाँछित/वारण्टी अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-255/2026 धारा-115(2), 352, 351(3), 109(1), 118(1) बीएनएस में वाँछित अभियुक्त विवेक कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा पुत्र स्व. राकेश शर्मा ग्राम महरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को सीतमसराय नई पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया