Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Banda:बरसात के दिनों में दलदल से निकलने को मजबूर लोग,30 साल से नहीं बना मार्ग।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

पैलानी, बांदा। स्थानीय क्षेत्र के खपटिहा कलां के कुबद बाबा नई बस्ती में 30 साल से सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो भी प्रधान बना है, वह दोबारा इस मार्ग से गुजरा नहीं है, क्योंकि बताया कि वोट मांगने के लिए आ जाते हैं। इसके बाद इस मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।30 साल में जितने भी प्रधान हुए हैं, कई बार प्रधानों से ग्रामीणों ने कहा लेकिन आज तक किसी भी प्रधान ने इस और ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण कमतू प्रजापति ने बताया कि यहां बरसात के दिनों में दलदल हो जाता है। शाम को घरों में कैद हो जाते हैं। शाम के वक्त जीव जंतु का खतरा बना रहता है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय भी नहीं जा पाते हैं। अगर गुजरे तो गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बताया कि यहां पर साइकिल आना दुर्लभ है। बताया कि यहां लोग नर्क का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लोग बरसात के दिनों में निकलने के लिए मजबूर हो जाते हैं।