इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
हापुड़। महिलाओं को थाने में शौचालय जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हापुड़ लगभग 12.50 लाख रुपए की लागत से पिंक शौचालय का निर्माण करेगी।स्वच्छ भारत मिशन व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से यह कार्य होंगे थानों में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए 12. 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। अधिकांश थानों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट नहीं है। ऐसे में महिलाओं को शौचालय जाने में दिक्कत होती है। पुरुष शौचालय का इस्तेमाल करना उनकी मजबूरी बनी हुआ है। समस्या को देखते हुए सरकार ने पिंक टॉयलेट बनाने पर जोर दिया। इसको लेकर अब तराई में भी काम जल्द शुरु होगा। लोक निर्माण प्रांतीय खंड की ओर से पिंक टॉयलेट बनवाए जाएंगे। फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी और महिला थाने के पास महिलाओं की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ लगभग 12.50 लाख रुपए की लागत से पिंक शौचालय का निर्माण करेगी।स्वच्छ भारत मिशन व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से यह कार्य होंगे। नगर पालिका परिसर में स्थित महिला थाने में 3 सीट पिंक शौचालय का निर्माण 5.63 लाख व फ्रीगंज रोड पर कचहरी परिसर में 4 सीट के पिंक शौचालय का निर्माण 6.25 लाख रुपए से कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 अगस्त को टेंडर खुलेंगे।