इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कालपी, जालौन। विकास खण्ड कदौरा के ग्राम पंचायत छौंक के प्राइमरी स्कूल में जिला न्यायालय के निर्देशन में कालपी विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसीलदार अभिनव तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।शिविर में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।विद्यालय के परिसर में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुये तहसीलदार अभिनव तिवारी ने एडीआर मैकेनिज्म/मीडिएशन एवं लोक अदालत के महत्व बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली से तमाम छोटे-मोटे विवादों का समाधान हो जाता है। विवादों का समाधान लोग बिना किसी सुनवाई के मामलों को सुलझा सकते हैं। लोक अदालत के माध्यम से विवाद में सुलझ जाने से नागरिकों के समय तथा धन की बचत होती है। यह सरकार द्वारा की व्यव स्था की गई है।उन्होंने कार्यक्रम के विषय पर उप भोक्ता फोरम एवं उपभोक्ताओं के अधिकार, प्री लिटि गेशन एवं पीड़ित लोगों के लिए विधिक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में लेखपाल ने राजस्व से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में पीएलवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां देकर जागरूक किया।