इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। सामाजिक समरसता, एकता और मानवीय सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष आगामी 7 दिसंबर दिन रविवार को नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक महाविद्यालय में "सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह" का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करना और सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम करना है। समारोह में विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे जिससे सामाजिक एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश जाएगा।
श्री श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त संगठनों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील किया कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर इसे सफल बनाएं। "यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि समानता, सहयोग और स्वाभिमान का पर्व है। "सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह" न केवल सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा, बल्कि जौनपुर जनपद को सद्भाव, सेवा और संस्कार की नई पहचान भी दिलाएगा।