Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​विमान दुर्घटना में मृतक पिंकी माली को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चौकियां धाम, जौनपुर। महाराष्ट्र में हुई विमान दुर्घटना की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, न्यूज चैनल पोर्टल न्यूज पर महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में जान गंवाने में जनपद के पिंकी माली की मौत हो गई। जिले के समस्त श्रीमाली समाज बेहद गमगीन हो गया। ज्ञात हो कि जौनपुर के भैसा गांव केराकत तहसील के रहने वाले शिवकुमार कुमार की पुत्री पिंकी माली का विमान क्रैश होने पर चार्टड विमान में मौजूद महाराष्ट्र के अजित पवार उप मुख्यमंत्री, विदिप जाधव सुरक्षाकर्मी, पिंकी माली महिला क्रू मेंबर, कैप्टन सुमित कपूर पायलट-इन-कमांड (PIC)- कैप्टन शांभवी पाठक सह-पायलट उनकी मौत हो गई। चौकिया धाम के सभी लोगों ने महंत विवेकानंद पंडा की अध्यक्षता में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। महंत जी ने कहा कि जनपद ने एक होनहार बेटी को खो दिया जिससे पूरा जनपद दुखी है। इस अवसर पर एक्टर आशीष माली, राजू माली, सुरेंद्र माली, राजेश पंडा, दिनेश माली, शुभम माली, रामजनक माली आदि मौजूद रहे। मनोज माली, कमलेश माली, भरत माली, शुभम माली सहित माली समाज के लोगों ने पिंकी को उनके फोटो पर मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया।