बिपिन सैनी @ चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माता शीतला का श्रृंगार किया गया। इस दौरान सुबह से ही पहुंचे श्रद्धालुओं ने दोपहर 3 बजे तक मां शीतला का दिव्य दर्शन प्राप्त किया। दोपहर के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई।
बता दें कि शीतला चैकियां धाम में सोमवार को दोपहर में मां शीतला का भव्य श्रृंगार हरा, लाल रंग की सिल्क साड़ी, सफेद गुलदावरी, पीला गेंदा के फूल, लाल गुलाब, दौना के फूलों से शीतला माँ चौकियां का भव्य श्रृंगार किया गया एवं प्रसाद में बर्फी, मेवा फल चढ़ाया गया।
श्रृंगार के बाद सवा 3 बजे पुजारी शिव कुमार पंडा ने माँ शीतला का आरती किया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु जय माँ शीतला के जयकारे लगाते रहे। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि साप्ताहिक श्रृंगार सोमवार को दोपहर में भव्य तरीके से किया गया। सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंचकर माता शीतला का दर्शन पूजन किये।