Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर : ​जिलाधिकारी की तत्परता से फरियादी को मिला न्याय

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के समक्ष जनसुनवाई कक्ष में दिव्यांग वृद्ध मोहन लाल प्रजापति ने प्रार्थना पत्र देकर बताया उन्होंने गहने के बदले ऋण लिया था और सम्पूर्ण ऋण राशि चुकाने के बावजूद भी उनके गहने वापस नहीं किये जा रहे हैं जिससे वह अत्यन्त परेशान है। उक्त प्रकरण को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देशित किया गया कि पीड़ित के गहने वापस कराये जायं। निर्देशों के क्रम में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की सुनवाई की गई तथा आपसी सहमति से प्रकरण का निस्तारण कराया गया। इस दौरान पीड़ित के गहने वापस दिलाये गये। गहने वापस मिलने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। जनपदस्तरीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें तथा प्राप्त शिकायतों से संबंधित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी।

Uploaded Image