इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सुरेरी, जौनपुर। क्षेत्र के सर्वेश्वरी महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच की। जांच के बाद, लगभग 40 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। इन चयनित मरीजों को 3 मई 2026 को हॉस्पिटल की बस से वाराणसी स्थित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, जहाँ उनका ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा यह शिविर प्रत्येक माह की 2 तारीख को आयोजित किया जाता है। अब तक इन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों लोगों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा चुका है। इसी कारण दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जांच के लिए शिविर में पहुंचे।शिविर में ट्रस्ट की ओर से डॉ. परमेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, अशोक सिंह और संतोष मौजूद रहे। हॉस्पिटल स्टाफ गणेश, निलेश, संजना, गौरी और आशुतोष ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।