Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिकरारा,जौनपुर। क्षेत्र के खानापट्टी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुनों पर झूमते श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति रस में सराबोर नजर आए। गांव निवासी मुख्य यजमान कमलेश सिंह व उनकी पत्नी गिरजा सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्य कथा वाचक पंडित श्याम मुरारी पांडेय, देवीलाल मिश्रा, उमाशंकर दूबे, लवप्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया।यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन पर जयकारा लगाते चल रहे थे।कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों और प्रमुख मार्गों से होकर निकली। श्रद्धालुओं ने मंदिरों से पवित्र जल लेकर कथा स्थल पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। आयोजन को सफल बनाने में शरद सिंह, प्रधानाचार्य सुशील सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजू, अमन सिंह,अनन्त सिंह, जितेंद्र सिंह, रिशु सिंह,दिनेश सिंह बाबा, अवनीश सिंह, टोनी, सचिन सिंह समेत तमाम ग्रामीण शामिल रहे।