Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: पुलिस का जौनपुर में बड़ा अभियान, 80 वारंटी व 12 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 वारंटी और 12 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। 
पुलिस के अनुसार शाहगंज, खेतासराय, चंदवक, बरसठी, सरपतहां, मुंगराबादशाहपुर, नेवढ़िया, मछलीशहर, खुटहन, लाइनबाजार, केराकत, गौराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, जलालपुर, सिंगरामऊ, रामपुर, बदलापुर, सुरेरी, महराजगंज, तेजीबाजार, मीरगंज और पवारा थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। वहीं कोतवाली, खेतासराय, नेवढ़िया, गौराबादशाहपुर, जलालपुर, बरसठी और सरपतहां पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित 12 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।