इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। पीजी कॉलेज, मड़ियाहूँ के प्राचार्य प्रोफेसर एस. के. पाठक का शशि एक्रीएटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग सेंटर (एडीटीटीसी), नंदगंज, रामदयालगंज, जौनपुर में गरिमामय आगमन हुआ। उनके आगमन पर केंद्र परिसर में आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।इस सौहार्दपूर्ण बैठक में शिक्षा, सामाजिक सरोकारों, युवा सशक्तिकरण तथा कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रो. पाठक ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।शशि एडीटीटीसी के निदेशक सिद्धार्थ मिश्र ने प्रो. पाठक का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित जनों ने उनके शैक्षिक नेतृत्व, विद्वत्ता तथा समाज के प्रति समर्पित सेवाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर पं. हरिवंश नाथ मिश्र, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मुक्तेश्वर नाथ मिश्र, शिवानी मिश्र, प्रशांत मिश्र, अश्वनी तिवारी, रोहित मिश्र, प्रमोद सिंह तथा विनोद यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।