Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सुरेरी पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम गाँजा बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुरेरी, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष सुरेरी के नेतृत्व में रविवार को गाँधीघाट पुल सुरेरी  से एक अभियुक्त फरहान पुत्र रहमान निवासी काजीकोट थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर को 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-74/26 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।