Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: ‘उन्नति ग्रीन कैफे’ का विकास भवन परिसर में हुआ शुभारम्भ।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में “उन्नति ग्रीन कैफे” का शुभारम्भ प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने किया जहां राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, जिलाध्यक्षद्वय डॉ. अजय सिंह, अजीत प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मंत्री जी ने उन्नति ग्रीन कैफे का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारम्भ किया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैफे की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की गयी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी इस पहल को महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।उन्नति ग्रीन कैफे के संचालन से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थायी आय का स्रोत प्राप्त होगा तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती खाद्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।