Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:हर्बल गार्डन में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये गये नीम के पौधे।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद गौतम ने शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। लगभग 1 घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी विभागों में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले।सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) तथा बीएसयू का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।इस दौरान सीएचसी में स्थित हर्बल गार्डन में नीम के दो पौधों का रोपण भी किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. आरबी यादव, डॉ. आशीष यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. नीतू शुक्ला, फर्मासिस्ट गिरीश यादव, एसएस पाण्डेय, परमिला, रामनाथ, सभासद प्रतिनिधि सिम प्रकाश अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।