इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन थाना खुटहन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-210/26 धारा 109(1), 352, 351(3), 333, 3(5) बीएनएस थाना खुटहन, जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्त उमेश वर्मा पुत्र श्रीपति वर्मा निवासी रामनगर थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।