Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: बक्शा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, कब्जे से अंग्रेजी शराब व ₹23,970 नगद बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

बक्सा,जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना बक्शा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मालिक मनीष यादव (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व राजेंद्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम दरियावगंज व सेल्समैन गुलाबचन्द्र मौर्या (उम्र 52 वर्ष) पुत्र मेघई मौर्या निवासी ग्राम मंगरेशर, थाना बक्शा जनपद जौनपुर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 30 अदद मिर्च मशाला देशी शराब टेट्रा पाऊच, 10 अदद AFTER DARK BLUE, 15 अदद IMPERIAL BLUE, 18 अदद ICONIQ WHITE अंग्रेजी शराब तथा 02 अदद KINGFISHER STRONG व 06 अदद TUBORG PREMIUM बियर व जामा तलाशी व मौके से शराब बिक्री के कुल ₹23,970/- नगद (मनीष से ₹10,520/- व गुलाबचन्द्र से ₹13,450/-), 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 530/2026 धारा 60/64 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।